इन्टरनेट की इस दुनिया में जहां सूचनाएं आदान प्रदान करना बड़ा है , सभी चीज बैंकिंग से लेकर शॉपिंग, सब कुछ मोबाइल पर ही उपलब्ध है ,वहीँ इसका फायदा उठाने वाले बहुत जालसाजी व्यक्ति आपका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं और आप के बैंक के अकाउंट से सारा पैसा भी निकल सकते हैं।
आज ऐसा ही मैसेज आया । शुरू में समझ में नहीं आया क्योकि अकाउंट अभी कुछ दिन पहले ही खुलवाया था। अभी डेबिट कार्ड भी प्राप्त नहीं हुआ और मैसेज में कुछ मुफ्त के रूपये निकलने के लिए पहले ही मैसेज आ गया . जब इस मैसेज में दिए url को क्लिक किया तो समझ आ गया की ये "फिशिंग" मैसेज है.
आप सभी इस तरह के मैसेज को ध्यान में रखे और अपने बैंक खाते संबंधी विवरण किसी से भी न शेयर करें।
| प्राप्त फिशिंग मैसेज
नीचे इस मैसेज में दिए url - https://Paybackoffers.com का फोटो है जिसमे ये सब तरह की बैंक जानकारी मांग रहा है। उम्मीद है साइबर क्राइम इस तरह के मैसेज ट्रैक करता होगा।
|
आज इटरनेट का उपयोग जितना आसन एवम्आवश्यक है उतना ही संभल कर इस्तेमाल करने वाला भी है। ऐसा न हो की कही कुछ भी देखने के चक्कर में लेने के देने पड़ जाए।
#फिशिंगमैसेज #Fishingmessage #Crime #सीबीआई #CBI #DelhiPolice #technology


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें